अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

त्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी जान गंवाई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह दुखद घटना झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना इलाके में हुई। सभी पांचों लोग प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। वे झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करने वाले थे। जानकारी के अनुसार, उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई।

Atiq Ahmed's Younger Son abaan ahmed Death Travelling to Meet Brother Ali in Jhansi Jail Check Photos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

 

हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच। पुलिस ने घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

 

मृतकों और घायलों की पहचान
मृतकों में आबान अहमद की पहचान की गई है। जबकि दूसरे जान गंवाने वाले युवक की पहचान सोनू खान के रूप में हुई है। हादसे में मोहम्मद जैद और उमर और अहजम घायल हुए हैं। इन सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर ब
नी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

अतीक अहमद का बेटा अली अहमद झांसी जेल में करीब 10 महीने से बंद
उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी के तहत शिफ्ट किया गया था।

नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद होने के बाद उसे झांसी भेजा गया था। शिफ्टिंग के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे झांसी जेल लाया गया था, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। तब से लेकर अब तक वह झांसी जेल में ही बंद है।

 

 

एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया था अतीक अहमद का बेटा असद 
माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

थाना बड़ागांव इलाके के पारीक्षा के पास हुई मुठभेड़ में असद और उसके साथी गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए थे।

  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…