हरिद्वार: गंगा की तेज धारा में फंसा कांवड़ियां, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने निकाला सकुशल

कांगड़ा घाट से न्यू संजय पुल के नीचे गंगा के तेज बहाव में फंसे एक युवक को जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सकुशल बचा लिया। युवक की पहचान महेंद्र (22) पुत्र मंगल सिंह, निवासी तहसील स्वार, जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार महेंद्र गंगा के तेज बहाव में फंस गया था। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और साहस व सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि गंगा में केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
और पढ़े  रूस-यूक्रेन युद्ध: नौ और बच्चे परिवारों से मिले, मेलानिया ट्रंप की पहल में अब तक क्या हुआ?
  • Related Posts

    रूस को बड़ा झटका: उत्तर कोरिया ने रोकी मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति, क्या बदलेगा जंग का समीकरण?

    उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य मदद रोक दी है। प्योंगयांग ने मॉस्को के साथ अपना सैन्य सहयोग अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसमें केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों की…

    2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, किसका पलड़ा भारी? जानें अब तक का हाल

    इतिहास की सबसे युवा फीडे (FIDE) वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश (20 वर्ष) और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव (20 वर्ष) के बीच कांटे…