PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की रेगुलर FIR

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में अभी तक कोई रेगुलर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में नियमित एफआईआर दर्ज करने को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि नाबालिग के दावे को देखते हुए नियमित एफआईआर पर अभी फैसला लिया जाना बाकी है। पिछले हफ्ते नोएडा पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया था। नोएडा से भेजी गई इस शिकायत को अभी तक दिल्ली में नियमित केस के रूप में दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी कानूनी बिंदुओं और तथ्यों की गहराई से पड़ताल कर रही है।

नाबालिग ने वीडियो पोस्ट कर मांगी थी मांफी
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की ने वीडियो पोस्ट कर मांफी मांगी थी। उसने वीडियो में खुद के नाबालिग होने की बात कही। वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां प्रदर्शन चल रहा था। वहां कई समूह प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दे रहे थे। मैं उनके प्रभाव में आ गई और मैंने भी कई अनुचित बातें कह दीं। मैं केवल 15 साल की हूं। मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा, “यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं भविष्य में कभी भी इस तरह की बात नहीं कहूंगी और न ही कुछ पोस्ट करूंगी। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे अपने किए पर गहरा शर्मिंदगी है और मैं किसी की आंखों में नहीं देख पा रही हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।”

और पढ़े  भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में, श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक
पीएम मोदी ने किया माफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम लाइव के जरिए देशवासियों, खासकर युवाओं और जेन-जी को संबोधित किया। जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, लेकिन वह उन बच्चों को सजा नहीं, बल्कि माफी और सही मार्गदर्शन देना चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाने में साथ दें।

Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    फिर मिली दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस ने परिसर कराया खाली

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई…


    Spread the love