किच्छा का खुरपिया फार्म बनेगा आधुनिक औद्योगिक शहर, 1200 करोड़ से मूर्त रूप लेगी परियोजना

Spread the love

किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में आधुनिक स्मार्ट औद्योगिक शहर बसने जा रहा है। अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 1002 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की कुल लागत करीब 1200 करोड़ रुपये आंकी गई है। परियोजना का काम शुरू हो चुका है।

उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह क्लस्टर उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में से एक है। यहां अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं के साथ प्लग एंड प्ले मॉडल पर उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे परिसर में 24 घंटे बिजली, पानी, सीवरेज, सड़क, ड्रेनेज और हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा होगी। ग्रीन जोन और कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी बनाए जाएंगे। इस औद्योगिक शहर में ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्युटिकल, फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

निवेशकों की बढ़ेगी दिलचस्पी
अधिकारियों का मानना है कि किच्छा की रणनीतिक लोकेशन और दिल्ली-एनसीआर व पंतनगर एयरपोर्ट से नजदीकी के कारण यहां निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ेगी। परियोजना से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। अनुमान है कि यहां 75,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। साथ ही छोटे और सूक्ष्म उद्यमों को भी बड़ी कंपनियों की सप्लाई चेन से जुड़ने का मौका मिलेगा।

 

खुरपिया फार्म में आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित करने का काम शुरू हो गया। अगले कुछ वर्षों में परियोजना मूर्त रूप ले लेगी। युवाओं को यहां रोजगार मिलेगा। सरकार का प्रयास इस काम को जल्द पूरा करना है। – मनीष बिष्ट, आरएम, सिडकुल

और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जांच की

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के कोतवाली मुखानी के कमलुवागांजा क्षेत्र में सड़क किनारे युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी पुलिस बल के घटनास्थल खन्ना होटल…


    Spread the love

    नैनीताल- न्यू पालिका बाजार में लगी भीषण आग, फास्ट फूड दुकान में फटा सिलेंडर, टला बड़ा हादसा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के मल्लीताल न्यू पालिका बाजार तड़के एक बड़े हादसे का गवाह बनने से बाल-बाल बच गया। सुबह करीब पांच बजे फास्ट फूड की एक दुकान में लगी…


    Spread the love