रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

रुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर लौटी तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया और दरिंदों की डंडों से पिटाई करने के बाद जुलूस निकाला। मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा और उन्होंने भी आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से दोनों आरोपियों को भीड़ से निकालकर वाहन में बैठाया गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर के समय पुलिस गैंगरेप के आरोपी जोगा सिंह और रविंदर सिंह को लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना कराने पहुंची थी। इसी बीच यह सूचना फैल गई कि पुलिस आरोपियों का जुलूस निकाल रही है। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जैसे ही पुलिस वाहन बालिका इंटर कॉलेज के सामने रुका और आरोपियों को बाहर लाया गया तो भीड़ का गुस्सा भड़क उठा।

 

लोगों ने आरोपियों को घेर लिया और उनको पीटना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को पीछे हटाया गया। सूचना पर कोतवाल प्रकाश चंद्र अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुरक्षित भीड़ से निकालकर वाहन में बैठाया और वहां से रवाना हो गई।

 

इधर, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से लौटते समय गाड़ी की कुंडी खोलकर आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ एकत्र हो गई और हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि पुलिस भीड़ के तेवरों का सही आकलन नहीं कर सकी जिसके चलते हालात अचानक बिगड़ गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा और पुलिस को व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

20 मिनट तक सड़क पर रही अफरातफरी
इस घटना के दौरान करीब 20 मिनट तक काशीपुर बाईपास पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर भीड़ को कैसे काबू में किया जाए। एसओजी, आदर्श कॉलोनी चौकी और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में रास्ते से गुजरते कई लोगों ने आरोपियों पर अपना हाथ साफ किया और बाल खींचते और थप्पड़ लगाते रहे।

और पढ़े  हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत बहे 3 युवक, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, चालक लापता

भीड़ से छुड़ाने में छुटे पुलिस के पसीने
एक तरफ भीड़ आरोपियों को पीट रही थी तो वहीं पुलिसकर्मी किसी तरह उनको वाहन तक ले जाने की कोशिश में दिखे। कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ से आरोपियों को पुलिस ने छुड़ाया।

 

पुलिस वाहन खराब होने की चर्चा, पुलिसकर्मियों पर गिरी स्याही
घटनाक्रम के बीच सूचना यह भी है कि पुलिस वाहन भी खराब हो गया था और दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने के दौरान आरोपी भागने लगे लेकिन असल में क्या घटना हुई थी यह किसी को नहीं पता। वहीं, जब लोग आरोपी पर स्याही फेंक रहे थे तो पुलिसकर्मियों की वर्दी पर भी स्याही गिर गई।

  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…