देहरादून- बेटे ने ऑनलाइन गेम में खत्म कर दी पूंजी: मां ने अफसरों को सुनाई करतूत, आर्थिक सहायता के लिए पहुंची DM के पास

Spread the love

नलाइन गेम में युवक ने अपने घर की जमा पूंजी खत्म कर दी। घर चलाने में परेशानी हुई तो मां सोमवार को प्रशासन के दरबार में पहुंच गई। उन्होंने समाधान दिवस में आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सोमवार को 164 लोग विभिन्न शिकायतों को लेकर पहुंचे थे जिनमें बच्चों की प्रताड़ना से परेशान कुछ बुजुर्ग भी शामिल रहे। कुछ लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत की तो कुछ लोगों ने फीस माफी की गुहार भी लगाई।

ऋषिकेश की रहने वाली महिला ने जनता दरबार में बताया कि उसका बेटा लंबे समय से ऑनलाइन गेम खेल रहा है। इसके लिए उसने कभी घर वालों से पैसे लिए तो कई बार दोस्तों से पैसे लेकर इसमें खर्च कर दिए। दोस्तों का उधार चुकाने के लिए भी परिवार वालों ने अपनी जमा पूंजी से ही उन्हें पैसे दिए। महिला ने कहा कि इस वक्त घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं लिहाजा उसे किसी मद से आर्थिक सहायता दी जाए। इनके अलावा पलटन बाजार की रहने वाली महिला ने बेटी की स्कूल की फीस माफी और एक विधवा महिला ने बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की मांग की। बुजुर्ग ने अपने बेटे पर संपत्ति हड़पने की नीयत से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया।

इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को भरणपोषण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज करने का आदेश दिया। मन्नूगंज की विधवा की शिकायत पर सीओ सिटी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह सहारनपुर की विनीता भटेजा ने राजपुर रोड स्थित पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीओ मसूरी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को पूरी जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
सरकारी भूमि पर कब्जे पर एसडीएम को जांच के आदेश
सिद्धोवाला में सरकारी भूमि पर कब्जे और बादामवाला में नदी श्रेणी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत भी समाधान दिवस पर की गई। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम विकासनगर को गहन जांच करने के आदेश दिए। सिंगनीवाला में पड़ोसी के विरोध के कारण बिजली कनेक्शन न मिलने और ग्राम मानुवा में बारिश से खतरनाक बने विद्युत पोल की शिफ्टिंग के मामलों पर ऊर्जा निगम को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के समीप सुरक्षा पुस्ता न बनाने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी किए गए।

Spread the love
और पढ़े  Accident: खाई में मिली हरियाणा नंबर की बाइक, चालक का नहीं लगा सुराग, पुलिस तलाश में जुटी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love