लोक निर्माण विभाग के कार्यों में खुलेआम चल रहा है भारी भ्रष्टाचार ।।

Spread the love

जिले के बड़े नेताओं द्वारा ठेके लेकर घटिया सामग्री का उपयोग कर कार्य किया जा रहा है गुणवत्ताहीन कार्यो शिकायतों पर विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ता को धमकियां देते हैं।
मामला विधायक सुमित्रा कास्डेकर के ग्राम देड़तलाई का है राममंदिर चौराहे से ताप्ती नदी तक जो कि विधायक सुमित्रा कास्डेकर के घर के सामने से गुजरेगा लागत राशि 1.41 करोड़ रुपए हैं इस सड़क का भूमि पूजन वर्ष 2020 में सांसद स्वर्गीय नंदू भैया द्वारा किया गया था पिछले कई दशकों से इस रास्ते के निर्माण की मांग की जा रही थी इस रास्ते पर बारिश के दिनों में इतना कीचड़ और दलदल बन जाता है कि 6 महीने तक बैलगाड़ी भी इस रास्ते से नहीं गुजर पाती है,
ताप्ती नदी के किनारे आदिवासी शमशान एवं मुस्लिम कब्रिस्तान है इसी रास्ते से सैकड़ों किसानों की आवाजाही लगी रहती है, रास्ता नहीं बना होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वर्तमान में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है ठेकेदार द्वारा मुरुम की जगह मिट्टी का उपयोग किया कर रहा है।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें भी हुई है लेकिन अधिकारी मौका स्थल की जांच ना करते हुए ऑफिस में बैठकर प्रतिवेदन बनाकर शिकायत कर्ताओं को फोन पर धमकाते है पीडब्ल्यूडी विभाग की सविता मैडम शिकायतकर्ता को कहती है आपको दिक्कत है जो सामग्री वहां डल रही है सड़क उसी से बनेगी अच्छी गुणवत्ता की मुरुम के लिए आप खुद खदान ढूंढ कर लाओ वरना जो चल रहा है वह चलेगा हम जांच करने नहीं आएंगे, परेशानी तुम्हे है तुम जांच करते रहो।
जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है कई जगह इस तरह घटिया कार्य चल रहे है और विभागीय अधिकारी जाच कर अच्छी गुणवत्ता का काम करवाने के बजाय ठेकेदारों की तरफदारी करते हैं।

और पढ़े  LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: आधार ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, नहीं कराया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे सोमवार को आ सकते है, पढ़े पल-पल की ताजा आपेडट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के करीब 10 लाख विद्यार्थियों को परिणामों का इंतजार है। पूर्व में बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की संभावित तारीख 20 मार्च बताई थी।…


    Spread the love

    होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम- ट्रंप की ईरान को धमकी, नहीं माना तो पावर प्लांट तबाह करने की दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *