मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने उसे रथयात्रा मेला दिखाने के बहाने ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई की है। पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।








