मथुरा- बड़ा हादसा: जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी

Spread the love

थुरा के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम करीब 7 बजे अचानक गुंबद का एक हिस्सा भरभराकर गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना के समय मस्जिद के अंदर नमाज अदा की जा रही थी, लेकिन राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

 

प्रत्यक्षदर्शी सचिन अग्रवाल ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। पहले लोगों को लगा कि कोई विस्फोट हुआ है, लेकिन बाहर निकलकर देखा तो मस्जिद के गुंबद का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर चुका था। पास में दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। धमाके की आवाज सुनते ही बाहर आए तो देखा कि गुंबद का हिस्सा टूटकर मस्जिद की ऊपरी छत पर गिरा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि मलबा सीधे सड़क पर गिरता तो वहां मौजूद राहगीरों और दुकानदारों को गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना के समय बाजार में भी आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन मलबा सड़क तक नहीं पहुंचा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गुंबद का प्लास्टर और बाहरी हिस्सा कमजोर हो गया होगा। हालांकि, गुंबद का हिस्सा किन कारणों से गिरा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सोशल मीडिया पर भी घटना के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो गए। जामा मस्जिद कमेटी से संपर्क किए जाने पर उन्होंने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल गुंबद से प्लास्टर और मलबा गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक इमारत की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा: दान में मिले गहने गला दिए गए, बैंक कर्मियों सहित आठ रडार पर
  • Related Posts

    बंद रहेंगे स्कूल: UP के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में मिले नए सुराग, आरोपियों के घरों से नकदी, सोने के गहने और कार बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस रिमांड के दौरान बुधवार को जांच ने नई दिशा पकड़ ली। दिनभर चली पूछताछ के बाद देर रात पुलिस तीनों आरोपियों को…


    Spread the love