प्रदेश में मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी, यहां हो सकता वज्रपात

त्तरप्रदेश में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ी है। सोमवार को यूपी के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ेगा तथा प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है।

 

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से 7 जुलाई से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश तेज होगी, जबकि 7 से 12 जुलाई के बीच पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

 

सोमवार को मिर्जापुर और हमीरपुर में 120 मिमी, लखीमपुर खीरी में 114 मिमी, औरैया में 68.8 मिमी और जालौन में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, चुर्क, बांदा और झांसी में भी अच्छी बारिश हुई।

 

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

बारिश के प्रभाव से अगले पांच दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

 

इन जिलों में है गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जातीन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

और पढ़े  UP: रिटायरमेंट के बाद भी नहीं खत्म होगी नौकरी, 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…