ईपीएफओ- 3.O: शुरू हुआ ईपीएफओ पोर्टल, पर पासबुक वेबसाइट अभी भी बंद, जानें कब से UPI-ATM से निकाल पाएंगे PF के पैसे

अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो शायद आपका भी पीएफ कटता होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 जून 2026 से ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट (पैसे क्लेम करने वाली और पासबुक वाली वेबसाइट) शटडाउन थी। जो आज यानी 03 जुलाई को फिर से शुरू हो चुकी है

ऐसे में जिन लोगों के काम कई दिनों से अटके थे, अब वे शुरू हो सकते हैं। हालांकि, अभी पीएफ की पासबुक वाली वेबसाइट जरूर डाउन है। वहीं, पीएफ खाताधारकों के मन में ये सवाल भी चलना लाजमी है कि आखिर पीएफ के पैसे UPI और ATM से कब से निकलने लगेंगे? 

 

 

कब शुरू हुआ पीएफ का पोर्टल?

  • ईपीएफओ का पोर्टल आज यानी 03 जुलाई 2026 को शुरू हुआ
  • पोर्टल पर पहले से जानकारी दी गई थी जिसमें 3 जुलाई को पोर्टल शुरू होने की बात कही गई थी
EPFO 3.0 Update Portal Still Not Live Know New Launch Date When PF Withdrawal via UPI and ATM Will Start

क्या पासबुक वाला पोर्टल भी हुआ शुरू?

  • नहीं, अभी सिर्फ पीएफ के क्लेम करने वाला पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ शुरू हुआ है
  • जबकि, पासबुक वाली वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login अभी शुरू नहीं हुई है

 

UPI-ATM से पीएफ के पैसे कब से निकल पाएंगे?

  • जब से ईपीएफओ की तरफ से घोषणा हुई थी कि जल्द ही पीएफ के पैसे UPI और ATM निकाले जा सकेंगे
  • तब से ही पीएफ खाताधारकों को इस सर्विस के शुरू होने का इंतजार है
  • माना जा रहा है कि जो पीएफ का पोर्टल अब शुरु हो गया है, तो ये सर्विस जल्दी शुरू हो सकती है
  • इसलिए माना जा रहा है कि आज पोर्टल शुरू होने के बाद UPI और ATM से पैसे निकालने की सुविधा भी जल्द शुरू हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
और पढ़े  स्विस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत,PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…