कैसे चीनी एप से हैक हो रहा ई-रिक्शा? मोबाइल से कोई भी कर दे रहा बंद, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है ई-रिक्शा को एक ऐप से बंद किया जा सकता है। वीडियो में दावा किया है कि इस ऐप का नाम BAT-BMS है, जिसकी मदद से किसी ई-रिक्शा की बैटरी को ऑफ किया जा सकता है और ई-रिक्शा को बंद किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो में यह दावा किया जा रहा है। इनमें आप देख सकते हैं कि इस ऐप से ई-रिक्शा बंद हो जाते हैं।

क्या करता है ऐप?दरअसल, BAT-BMS ऐप बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को कंट्रोल और मॉनिटर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी में एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड BMS होता है। उस सिस्टम को इस ऐप से हैक किया जा रहा है और ई-रिक्शों को बंद किया जा रहा है। इस ऐप को लेकर टेक विशेषज्ञों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट किया है और उनकी मांग है कि अगर यह सच है, तो तुरंत इस ऐप पर रोक लगाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह के ऐप का गलत इस्तेमाल रिक्शा चालक और सवारियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

आखिर क्या है यह ऐप?

BAT-BMS एक चीन में बना ऐप है, जिससे लिथियम-आयन बैटरी को मैनेज और मॉनिटर किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से बैटरी हेल्थ, वोल्टेज, करंट और चार्जिंग प्रतिशत की रियल टाइम में जानकारी प्राप्त होती है। लिथियम बैटरी के तापमान को भी ट्रैक करने का कमा करता है, जिससे वह ओवरहीट न हो। इससे बैटरी में किसी तरह के धमाके जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।

और पढ़े  ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर दावेदारी: बोले- आठ युद्ध रुकवाए, सम्मान नहीं मिला तो समिति की होगी बदनामी
दावा किया जा रहा है कि यह ऐप सड़क पर चल रहे उन ई-रिक्शा से कनेक्ट हो जा रहा है, जिनके ब्लूटूथ-इनेबल्ड BMS पासवर्ड से सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में इस ऐप से ई-रिक्शा कंट्रोल किए जा रहे हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

कैसे काम करता है ऐप?

सोशल मीडिया पर एक टेक कंटेंट क्रिएटर ने इसे लेकर पूरी डिटेल के साथ वीडियो भी शेयर किया है। उनका कहना है कि ज्यादातर ई-रिक्शा में चीनी कंपनियों के बनाए गए BMS का इस्तेमाल होता है। यह सिस्टम बैटरी को मॉनिटर करता है और मोबाइल ऐप से जुड़ जाता है।

उन्होंने आगे बताया कि इस BMS को यूजरनेम और पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं, लेकिन लापरवाही और थोड़ी सुविधा के लिए इन्हें बिना पासवर्ड या यूजरनेम के ओपन मोड में ही छोड़ दिया जाता है। इसके कारण कोई भी व्यक्ति चीनी ऐप से नजदीकी ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट कर ले रहा है। उनका कहना है कि इस ऐप में रिमोट कट-ऑफ का ऑप्शन भी दिया जाता है। इससे एक बार ऐप से कनेक्ट करने के बाद बीच सड़क चलते ई-रिक्शा को अचानक बंद किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि लोग प्रैक के तौर इस के वीडियो बना रहे, लेकिन यह बेहद खतरनाक है।
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…