घास लेने गई दो महिलाओं में से एक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला, मौत से गांव में दहशत

पौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली में शनिवार सुबह गुलदार ने  एक महिला पर हमला कर दिया। महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

शनिवार सुबह गांव की दो महिलाएं, शांति देवी और सुशीला देवी घास काटने के लिए गांव के ऊपरी हिस्से में गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर हमला कर दिया। साथ मौजूद शांति देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक गुलदार महिला को मार चुका था।

 

क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रकीर्ण नेगी घटना स्थल के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…