वेनेजुएला में भूकंप से तबाही- भूकंप प्रभावित इलाकों में भारत चलाएगा ऑपरेशन अमिस्ताद, सैनिकों का दल रवाना

Spread the love

वेनेजुएला में भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन और मलबे हटाने का काम जारी है। रिक्टर पैमाने पर 7 से अधिक तीव्रता वाला ये भूकंप 120 से अधिक वर्षों के बाद आया है। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। भारत ने मदद के लिए सैनिकों का दल भेजा है।

 

भूकंप प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन अमिस्ताद, भारत से सैनिकों का दल रवाना

भारतीय सेना ने ऑपरेशन अमिस्ताद (Operation Amistad) शुरु किया है। वेनेजुएला में भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए यहां से टीम रवाना हो चुकी है। भारतीय सैनिक वेनेजुएला के भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाएंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया कि ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के राहत एवं बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तत्काल राहत सामग्री लेकर रवाना हुए। इस सहायता में भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट के साथ 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।


Spread the love
और पढ़े  क्या अमेरिका और इस्राइल में आ रही दूरी? यूएस ने लेबनान को दिया सुरक्षा का भरोसा,बोले- हम आपके साथ
  • Related Posts

    Russia-Ukraine-: क्रीमिया पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, रूसी सेना ने गिराए 660 ड्रोन, बढ़ेगा टकराव?

    Spread the love

    Spread the loveचार साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। फरवरी, 2022 में शुरू हुआ दोनों देशों का संघर्ष…


    Spread the love

    मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स केस: 3000 किलो हेरोइन मामले में ईडी का एक्शन, मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह तलवार गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 24 और 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी में छह परिसरों पर तलाशी अभियान के दौरान दिल्ली निवासी हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love