जिले के सभी कोचिंग सेंटरों में अग्निसुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सभी जगहों पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के प्रति प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी कोचिंग सेंटरों में एक विशेष टीम बनाकर अग्निसुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। सभी उप जिलाधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पूरी कार्रवाई को किया जाएगा। इसमें फायर सेफ्टी के इंतजाम और कोचिंग सेंटरों में आने जाने वाले रास्तों को भी देखा जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






