Russia-Ukraine-: क्रीमिया पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, रूसी सेना ने गिराए 660 ड्रोन, बढ़ेगा टकराव?

Spread the love

चार साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। फरवरी, 2022 में शुरू हुआ दोनों देशों का संघर्ष अब तक जारी है। ताजा घटनाक्रम में रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन की तरफ से भीषण हमला किया गया है जो अब तक की लड़ाई में सबसे बड़े हमलों में एक है। समाचार एजेंसी पीटीआई पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसी- एपी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने अपनी जमीन और कब्जे वाले क्रीमिया पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है।

क्या यूक्रेनी ने ड्रोन के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया?
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उनकी वायु सेना ने यूक्रेन के 660 ड्रोनों को मार गिराया है। यह हमला रूस के 12 अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ क्रीमिया प्रायद्वीप, काला सागर और आजोव सागर में किया गया। इस ड्रोन हमले के बाद दोनों देशों का टकराव बढ़ने की आशंका है।
यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूस के तेल उत्पादन और ऊर्जा केंद्रों को निशाना बना रहा है। पश्चिमी अधिकारियों और जानकारों का मानना है कि इस रणनीति से रूस की ईंधन सप्लाई और सैन्य रसद में कमी आई है। इससे युद्ध के मैदान में रूस की कोशिशें धीमी पड़ गई हैं और राष्ट्रपति पुतिन पर दबाव बढ़ गया है।
यह बड़ा हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने ’40 दिनों के प्रभाव अभियान’ का आदेश दिया था। माना जा रहा है कि इसका मकसद हमलों को तेज करके रूस को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना है। जेलेंस्की ने यह कदम तब उठाया जब पिछले एक साल से अमेरिका की शांति कोशिशों का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
हमले में कितना नुकसान हुआ
नुकसान की बात करें तो मॉस्को के दक्षिण में स्थित तुला क्षेत्र में एक घर को नुकसान पहुंचा और एक महिला घायल हो गई। तुला के गवर्नर दिमित्री मिल्याएव ने बताया कि नोवोमोस्कोव्स्क शहर में एक बिजली लाइन और एक औद्योगिक केंद्र को नुकसान पहुंचा है। कुछ स्वतंत्र मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वहां एक केमिकल प्लांट और हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट में आग लग गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजधानी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि शहर की ओर बढ़ रहे 47 ड्रोनों को मार गिराया गया। वहां किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं मिली है।

और पढ़े  देहरादून- धर्मावाला टोल प्लाजा पर बवाल: हिमाचल के युवकों ने कर्मचारी को पीटा, सिर पर फास्ट टैग मशीन से किए वार

रूस ने भी यूक्रेन पर हमला किया
दूसरी ओर, रूस ने भी यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र पर हमले किए। खार्किव के क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी हमलों में दो नागरिकों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए। रूस ने खार्किव और आसपास के 16 इलाकों पर गाइडेड बमों और ड्रोनों से हमला किया। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि उन्होंने रूस के 189 ड्रोनों में से 174 को रोक दिया, लेकिन सात में से चार इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइलें अपने लक्ष्य पर गिरने में सफल रहीं।


Spread the love
  • Related Posts

    मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स केस: 3000 किलो हेरोइन मामले में ईडी का एक्शन, मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह तलवार गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 24 और 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी में छह परिसरों पर तलाशी अभियान के दौरान दिल्ली निवासी हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    ईरान: PM मोदी को आमंत्रित कर ईरान ने भारत को उलझन में डाला, खामनेई के अंतिम संस्कार को लेकर कैसे सधेगा संतुलन?

    Spread the love

    Spread the loveईरान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करके भारत को कूटनीतिक उलझन में डाल…


    Spread the love