देहरादून- सेलाकुई में हुई चोरी की 5 घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, अलग-अलग टीमों का किया गया था गठन

Spread the love

थाना सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की पांच घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।  पुलिस के अनुसार, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका, जिनकी पहचान विकास और सुमित कुमार के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने सेलाकुई क्षेत्र में बंद घरों में पांच चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर उनके किराए के कमरे से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान और तीन लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा चोरी के सामान को बेचकर कमाए गए दो लाख 50 हजार रुपये उनके बैंक खाते में पाए जाने पर खाते को फ्रीज कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी दिन में बंद घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गर्मी की छुट्टियों के दौरान घरों के खाली होने का फायदा उठाकर वे घटनाओं को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का एक अन्य साथी भी शामिल है, जिसकी तलाश जारी है। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

Spread the love
और पढ़े  जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  देहरादून- सहसपुर सीट, हरक सिंह रावत के बयान से सियासी हलचल तेज, चार चुनाव से बुलंद हो रहा भगवा


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love