MLA Office: कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग, दो गोली शीशे के दरवाजे के आर-पार, दो अंदर धंसी

Spread the love

रोहतक के महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने चार गोलियां चला दी। दो गोली कार्यालय के मुख्य दरवाजे के शीशे के आर-पार हो गई, जबकि दो एल्युमिनियम के दरवाजे में धंस गई। महम पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

साथ ही विधायक बलराम दांगी से कार्यालय में पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रदेश में सियासी तौर पर महम हलका अहम रहा है। हलके को न केवल 1990 के महम कांड से जाना जाता है, बल्कि ताऊ देवीलाल भी 80 के दशक में हलके से विधायक बनकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। खुद आनंद सिंह दांगी कई बार विधायक बने।

पिछले विधानसभा चुनाव उन्होंने बेटे बलराम दांगी ने मैदान में उतारा। बलराम जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कस्बे में मुख्य मार्ग पर कार्यालय खोल रखा है, जिसके ऊपर कांग्रेस कार्यालय महम लिखा हुआ है।

 

सुबह विधायक को सूचना मिली कि किसी ने कार्यालय के दरवाजे पर गोली चलाकर शीशे तोड़ दिए हैं। मामले की सूचना पाकर महम पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक बलराम दांगी से बातचीत की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो,साने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love