अमानतगढ़ फैक्टरी फायरिंग कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

अमानतगढ़ फैक्टरी में नौ जून को हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग अभियान चला रही है।

पुलिस के अनुसार, बुग्गावाला थाना पुलिस यूपी बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

वहीं, दूसरा आरोपी गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

और पढ़े  सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: लोअर पीसीएस का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर रहे

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने परीक्षा में टॉप किया। जसपुर निवासी बिक्रांत सिंह दूसरे…

    देहरादून: पुलिस विभाग में हुए फेरबदल, 21 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

    देहरादून पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 दरोगाओं और दो एएसआई के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नई…