महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीट पर मतदान, झारखंड-मिजोरम की राज्यसभा सीटों पर भी वोटिंग

Spread the love

हाराष्ट्र विधान परिषद की 17 खाली सीटों में पांच सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज 12 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से मिलकर बने महायुति गठबंधन को कई क्षेत्रों में बढ़त हासिल है। हालांकि कुछ सीटों पर आंतरिक मतभेद भी सामने आए हैं। ऐसे में 12 सीचों पर चुनाव दिलचस्प हैं। इसके अलावा आज झारखंड की दो और मिजोरम की एक राज्यसभा सीट पर भी मतदान कराया जा रहा है।

 

मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर मतदान, भाजपा-कांग्रेस ने चुनाव से बनाई दूरी
मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। इसमें दो उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्ताधारी ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है। मुख्य विपक्षी मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने अधिवक्ता ज़ोथनसांगी हमार को नामित किया है। भाजपा और कांग्रेस ने मतदान से दूर रहने का निर्णय लिया है। विधानसभा सचिवालय के अतिरिक्त सचिव लालथांगमाविया ने बताया कि विधायक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। मतगणना शाम 5 बजे विधानसभा भवन में होगी। 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम के 27, एमएनएफ के 10, भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है। कांग्रेस विधायक सी नगुनलिआनचुंगा ने पार्टी आलाकमान के निर्देश पर वोट न डालने की बात कही। भाजपा के दो विधायक भी मतदान में भाग नहीं लेंगे, यह जानकारी जॉनी लालथनपुइया ने दी।


Spread the love
और पढ़े  एआई-171- एअर इंडिया विमान क्रैश का 1 साल, जानें उस भयावह दिन का पूरा घटनाक्रम, कहां तक पहुंची हादसे की जांच
  • Related Posts

    भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: 5 साल के लिए सामाजिक सुरक्षा भुगतान से छूट, 75,000 भारतीय पेशेवरों को होगा लाभ

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते के तहत अब भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन में अस्थायी तौर पर भेजे गए कर्मचारियों के लिए पांच वर्ष तक…


    Spread the love

    भारत का प्रथम गांव: माणा में अनोखी परंपरा, पत्थरों की मीनारों का अनोखा संसार, यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the loveदेश के प्रथम गांव माणा में एक अनोखी परंपरा तीर्थयात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद माणा पहुंचने वाले श्रद्धालु…


    Spread the love