Crash: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 लोगों की मौत, स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

Spread the love

मेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई। मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने एक बयान में कहा कि उसके जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं और बटलर पुलिस विभाग तथा बेट्स काउंटी शेरिफ कार्यालय की सहायता कर रहे हैं। दुर्घटना बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के निकट हुई। बटलर शहर कैनसस सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण में स्थित है।

मिसौरी हाईवे पेट्रोल के सार्जेंट जस्टिन इविंग ने बताया कि विमान स्काइडाइविंग के लिए लोगों को ऊपर ले जा रहा था। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया है। इविंग ने कहा कि दुर्घटना के कुछ ही समय बाद राहत एवं बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन उन्होंने घटनास्थल को “बेहद भयावह” बताया।

 

हवाई अड्डे के पास हुई दुर्घटना
उन्होंने कहा, “विमान हवाई अड्डे से सटे एक खेत में गिरा था, लेकिन एहतियात के तौर पर सड़क को भी बंद किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) करेगा। दुर्घटनाग्रस्त विमान पैसिफिक एयरोस्पेस 750एक्सएल मॉडल का था। यह एकल इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जिसका उपयोग स्काइडाइविंग के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल माल ढुलाई, हवाई सर्वेक्षण और मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ानों में भी किया जाता है।

यह विमान एक बार में 17 स्काइडाइवर्स को ले जाने में सक्षम है और छोटी रनवे से भी उड़ान भर सकता है तथा उतर सकता है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के रिकॉर्ड के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था। इविंग ने बताया कि यह छोटा हवाई अड्डा करीब 30 विमानों को सेवा देता है। इनमें सभी निजी स्वामित्व वाले विमान हैं, जिनमें फसल छिड़काव करने वाली कंपनियों और स्काइडाइविंग संचालकों के विमान भी शामिल हैं।

मृतकों के बारे में सामने नहीं आ पाई अब तक कोई जानकारी
उन्होंने कहा कि बटलर शहर की आबादी लगभग 4,300 है, जबकि बेट्स काउंटी में करीब 17,000 लोग रहते हैं। फिलहाल मृतकों की उम्र और उनके गृह नगरों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।इस क्षेत्र में स्काइडाइविंग कंपनियां आमतौर पर साल में आठ से नौ महीने तक संचालन करती हैं। सीजन प्रायः मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शुरू होता है और अक्टूबर या नवंबर तक चलता है।

और पढ़े  SC में जजों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक पर बवाल क्यों, कानून से कितनी बदलेगी व्यवस्था?

स्काइडाइव कैनसस सिटी में फोन उठाने वाले एक व्यक्ति ने एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाता से इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love