नीट परीक्षा के संचालन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए संसद की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे संसद भवन एनेक्सी (PHA) में होगी।
नीट परीक्षा के संचालन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए संसद की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे संसद भवन एनेक्सी (PHA) में होगी।
समिति ‘राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 (NMC Act, 2019) के तहत नीट परीक्षाओं के संचालन’ विषय पर चर्चा करेगी। यह विचार-विमर्श स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से संबंधित नियामक संस्थाओं की संगठनात्मक संरचना, अधिकार क्षेत्र और कार्यकुशलता की विस्तृत समीक्षा का हिस्सा होगा।
बैठक में नीट परीक्षा के संचालन, परीक्षा प्रबंधन, संस्थागत जवाबदेही और नियामक व्यवस्था की प्रभावशीलता जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। एनटीए और एनएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली जा सकती है।
यह बैठक ऐसे समय आयोजित होने जा रही है जब नीट परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और संचालन को लेकर लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय का दौरा कर परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की थी और सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए थे।
अस्पतालों में दवाओं की ऊंची कीमतें मरीजों की जेब पर डाका डाल रही हैं। मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों की 214 फार्मेसियों की जांच में 36 दवाओं की एमआरपी खरीद…
साल 2007। आईआईटी, कानपुर का कैंपस। एक युवा इस प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेता है। 2012 में डिग्री पूरी करने के बाद वह बंगलूरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, (आईआईएससी)…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

