देहरादून- पत्नी पर भ्रूण परीक्षण का दबाव बनाया, करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के जस्सोवाला निवासी युवक बबलू पर पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराने का दबाव बनाने और विरोध करने पर करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। शिकायत में मारपीट के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत होने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला है। देर रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया बालूवाला निवासी शेर सिंह ने शिकायत दी। उन्होंने आरोपी पर उनकी गर्भवती बेटी के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि पहले से दो बेटियां होने के कारण आरोपी उनकी बेटी पर गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराने का दबाव बना रहा था। उनकी बेटी के मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

 

आरोप है कि आठ जून को आरोपी ने उनकी बेटी के साथ फट्टे से मारपीट की और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उनकी बेटी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर और बाद में गंभीर हालत होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि की।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून- आज दून में गृहमंत्री: एयरपोर्ट पर शाह का स्वागत, राज्योत्सव से पुलिस लाइन तक दो आयोजन, जनसभा में पहुंचे लोग
  • Related Posts

    पटाखे का लालच देकर कर दी हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

    काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में…

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…