रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

र्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो गए जबकि दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गर्जिया के समीप वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रॉली से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आने की सूचना है जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

 

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिवाली के पहले दीयों से जगमगाएगा लखपति दीदियों का घर, सोशल मीडिया पर सेल्फी डालेंगी महिलाएं
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…