Bihar: BJP ने विधान परिषद के चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया, सूची में पवन सिंह भी

Spread the love

श्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा टिकट को ठुकराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को आखिरकार राजनीति का कंफर्म टिकट मिल गया। शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। भाजपा की सूची में सबसे ऊपर पवन सिंह का नाम है। पहले से एमएलसी रहे संजय मयूख भी सूची में हैं। वह बांकीपुर से नितिन नवीन की जगह पर भी चुनाव लड़ना चाहते थे। उनके अलावा दो नाम अब बिहार विधान परिषद के लिए भाग्य आजमाएंगे।

भाजपा ने पवन सिंह समेत चार प्रत्याशियों को दिया टिकट

  • पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे सवर्ण समाज,राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और लंबे समय से संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
  • शीला पंडित प्रजापति समाज से आती हैं। वे बाल संरक्षण आयोग की सदस्य  हैं तथा पूर्व में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी के रूप में भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।

अनिल ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और पूर्णिया क्षेत्र से आते हैं। वे नाई (ठाकुर) समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पूर्व भी वे प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

डॉ. संजय मयूख भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी हैं। वे लगातार दो कार्यकाल से बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। डॉ. मयूख कायस्थ समाज से आते हैं और संगठन व मीडिया के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण पहचान है।

और पढ़े  बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर तड़के पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, मची भगदड़, कई ट्रेनें प्रभावित

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love

    Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे…


    Spread the love