विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमानगढ़ी से शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया।।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में सोमवार को शहर रिकाबगंज स्थित हनुमानगढ़ी से शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस शौर्य यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने शामिल होकर वंदेमातरम का जयघोष किया। शौर्य यात्रा रिकाबगंज, चौक, गुलाबबाड़ी, साहबगंज, बेनीगंज साकेत महाविद्यालय, टेढ़ीबाज़ार होते हुए कारसेवक पुरम पहुंच कर समाप्त हुई।तो वही शौर्य यात्रा के आयोजकों ने बताया कि प्रतिवर्ष 6 दिसम्बर को ये शौर्य यात्रा गीता जयंती पर निकाली जाती रही है, इस वर्ष गीता जयंती 14 दिसम्बर यानी मंगलवार को पद रहा है इसी लिए गीता जयंती की पूर्व संध्या पर ये शौर्य यात्रा निकाली गई है। गीता जयंती की पूर्व संध्या पर निकली शौर्य यात्रा कारसेवक पुरम पहुंच कर समाप्त हुई। कारसेवक पुरम में पहुंची इस शौर्य यात्रा में शामिल लोगों को विहिप के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रामजन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने संबोधित किया।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…