नई टिहरी- हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, 6 यात्री थे सवार

चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा एवं राहत कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्राथमिक जांच में सभी यात्री सुरक्षित पाए गए हैं। घटना के कारणों की विस्तृत जांच संबंधित तकनीकी एवं एविएशन एजेंसियों द्वारा की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घटना से संबंधित अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीओ डॉ आशीष चौहान ने बताया कि एमरजेंसी लैडिंग की जांच की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

और पढ़े  रुड़की: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्योहारों के दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…