बागेश्वर / कांडा- नाबालिग से दुष्कर्म, पेट दर्द की शिकायत पर जांच के दौरान चला गर्भावस्था का पता

बागेश्वर जिले के कांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाकर उसे गर्भवती कर दिया। पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों किशोरी ने अपने पेट और कमर में तेज दर्द की शिकायत की थी। परिजन उसे उपचार और जांच के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकीय परीक्षण में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस खुलासे के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, पीड़िता से पूछताछ के बाद उसकी बहन ने कांडा थाने में तहरीर देकर आरोपी अशोक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अशोक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती बना दिया। एसओ बलवंत कंबोज ने बताया कि मामले संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सक्रियता दिखाई और आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी अशोक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। – मनीष शर्मा, सीओ बागेश्वर

और पढ़े  गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, 2 हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…