हथियार तस्करी के मामले में भारतीय मूल के युवक को सजा, 5 साल से ज्यादा वक्त की जेल, जानें…

मेरिका में भारतीय मूल के 27 वर्षीय युवक जशनप्रीत सिंह को अवैध हथियारों की तस्करी और मशीन गन रखने के मामले में पांच साल चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। जशनप्रीत कैलिफोर्निया के लोदी शहर का रहने वाला है और उसने ‘पंजाबी डेविल्स’ नाम का एक मोटरसाइकिल गैंग बनाया था। यह गैंग अमेरिका के कुख्यात बाइकर्स संगठन ‘हेल्स एंजल्स’ से जुड़ा बताया गया है।’

 

कैलिफोर्निया के स्टॉकटन इलाके में सक्रिय बाइकर गैंग
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ‘पंजाबी डेविल्स’ कैलिफोर्निया के स्टॉकटन इलाके में सक्रिय था। अमेरिकी अटॉर्नी एरिक ग्रांट ने बताया कि जशनप्रीत सिंह को गैरकानूनी तरीके से हथियार बेचने और मशीन गन रखने का दोषी पाया गया। अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, जून 2025 में उसने एक अंडरकवर पुलिस अधिकारी को कई खतरनाक हथियार बेचने की कोशिश की थी। इनमें शॉर्ट बैरल राइफल, तीन असॉल्ट हथियार, मशीन गन में बदलने वाले उपकरण और एक रिवॉल्वर शामिल थे।

पुलिस की छापेमारी में घर से मिले हथियार
इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, जहां से और भी हथियार बरामद हुए। अधिकारियों को एक मशीन गन, मशीन गन कन्वर्जन डिवाइस और साइलेंसर मिला। जांच के दौरान पुलिस को एक हैंड ग्रेनेड और सैन्य इस्तेमाल में आने वाला क्लेमोर माइन जैसा विस्फोटक भी मिला। खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही इन विस्फोटकों को नष्ट कर दिया।

अमेरिका से भागने की कोशिश की दौरान गिरफ्तारी
शुरुआत में जशनप्रीत सिंह पर सैन जोएक्विन काउंटी में राज्य स्तर पर केस दर्ज किया गया था। लेकिन जुलाई 2025 में वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसी दौरान एफबीआई को जानकारी मिली कि उसने भारत जाने के लिए टिकट बुक कर ली है और वह सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला है। 26 जुलाई 2025 को अमेरिकी अधिकारियों ने उसे सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया, इससे पहले कि वह भारत भाग पाता। फिलहाल वह अमेरिकी संघीय हिरासत में है।

और पढ़े  ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…