ऋषिकेश- दलाल के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भड़के ट्रांसपोर्टर, पुलिस पर लगाया बचाने का आरोप

हायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की ओर से एक दलाल (एजेंट) के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आईएसबीटी चौकी में शिकायती पत्र दिया गया था। दलाल के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गुस्साए ट्रांसपोर्टरों ने आईएसबीटी चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।

डीलक्स टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग ने बताया कि तीन दिन पहले ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग के नंबर पर पंजीकृत टैक्सी वाहन में एक दलाल ने ऋषिकेश से तीर्थयात्री बिठाए थे। यह यात्री केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जांच के दौरान एआरटीओ ऋषिकेश रश्मि पंत ने वाहन को तपोवन क्षेत्र में पकड़ा था।

वाहन के यात्रा संबंधी कागजात पूरे न होने पर एआरटीओ ने वाहन को सीज कर दिया था। पूछताछ में वाहन चालक ने एआरटीओ को एक दलाल का नाम, नंबर और फोटो उपलब्ध कराई थी। एआरटीओ प्रवर्तन ने आईएसबीटी चौकी प्रभारी को शिकायत देकर उक्त वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।

लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो दलाल से पूछताछ की, न ही प्राथमिकी दर्ज किया। इसके विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने एकत्रित होकर शुक्रवार शाम को 6:30 बजे आईएसबीटी चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।

मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन व्यवसायियों को इस संबंध में बता दिया गया है।
– केसी भट्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश

और पढ़े  देहरादून: पीएस चंदन जीना के घर ED की कार्रवाई पर हरीश का पलटवार, बोले-आयोग बनाकर कार्यकाल की जांच करा लें
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…