हिमाचल बोर्ड 10th Result: 10 मई को आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट, सबसे पहले इस आसान तरीके से देखें परिणाम

हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा का परिणाम रविवार सुबह 11:00 बजे घोषित किया जाएगा।

 

93,564 विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा
इस बार 93,564 विद्यार्थियों प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 3 से 29 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन 384 केंद्रों पर हुआ था। 5 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था।

41 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन कार्य
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश भर में करीब 41 केंद्र स्थापित किए थे। जहां पर 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। इस दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थीं।

आधार कार्ड के साथ जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेटों को आधार कार्ड से जोड़ेगा। सर्टिफिकेटों के आधार कार्ड से जुड़ने के बाद जहां डुप्लीकेट सर्टिफिकेट हासिल करने में आसानी होगी, वहीं फर्जी सर्टिफिकेटों की संभावना कम हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्रों की सुरक्षा बढ़ाना और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

और पढ़े  हिमाचल कैबिनेट बैठक: 3.50 लाख महिलाओं को 1500, पात्रों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, जानें...
  • Related Posts

    शिक्षा निदेशालय के सख्त निर्देश: आने-जाने के लिए अतिरिक्त छुट्टी नहीं ले पाएंगे शिक्षक और कर्मचारी

    हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी अब बैठक, प्रशिक्षण या सेमिनार के लिए आने-जाने के नाम पर अतिरिक्त छुट्टी नहीं ले पाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने…

    हिमाचल: बिलासपुर की सीर खड्ड में लापता दूसरी नाबालिग का शव भी बरामद, दोनों छात्राओं की मौत से क्षेत्र में शोक

    बिलासपुर जिले के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दूसरी नाबालिग छात्रा का शव भी सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही हादसे में जान…