केरल- मुख्यमंत्री की दौड़ में वीडी सतीशन सबसे आगे, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, हाईकमान करेगा फैसला

Spread the love

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ की प्रचंड जीत के बाद अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन शुरू हो चुका है और इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला भी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान जल्द ही मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा फैसला कर सकता है।

 

यूडीएफ ने जीती 102 सीट

दरअसल, 2026 के विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष रहे वीडी सतीशन को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सतीशन ने पिछली एलडीएफ सरकार के खिलाफ विपक्ष की आवाज को मजबूती से उठाया था और चुनाव अभियान में भी उनकी भूमिका अहम रही।

एआईसीसी की बैठक होने की संभावना

दिल्ली पहुंचने के बाद सतीशन और चेन्निथला की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाईकमान सभी वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से चर्चा के बाद अंतिम फैसला लेगा।

कांग्रेस नेताओं ने क्या बताया?

कांग्रेस नेता केपी नौशाद ने कहा कि दिल्ली में लगातार राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता और यूडीएफ चेयरमैन के तौर पर वीडी सतीशन ने काफी प्रभावशाली भूमिका निभाई है, इसलिए उन्हें स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

वहीं, केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भी साफ संकेत दिए कि पार्टी के अंदर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विचार-विमर्श किया जा रहा है और अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं की राय ली जाएगी और उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

और पढ़े  गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल

सतीशन के समर्थन में निकाला मार्च

इस बीच राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। चुनावी जीत के बाद गुरुवार को तिरुवनंतपुरम के पलायम शहीद स्मारक से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतीशन के समर्थन में मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। इससे साफ संकेत मिले कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच भी सतीशन को मजबूत समर्थन हासिल है।

सीएम की दौड़ में कौन-कौन शामिल?

हालांकि मुख्यमंत्री पद की दौड़ सिर्फ सतीशन तक सीमित नहीं है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। तिरुवनंतपुरम में केसी वेणुगोपाल के समर्थन में पोस्टर लगाए गए, जिससे मुख्यमंत्री पद की रेस और दिलचस्प हो गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक भी अहम रही। बैठक के बाद AICC पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक ने बताया कि सभी नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें कांग्रेस हाईकमान को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार सौंपा गया है। अब अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के हाथ में है।


Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love