बंगाल में बस कुछ ही देर में शुभेंदु सरकार का शपथ ग्रहण,ब्रिगेड ग्राउंड में PM मोदी और शुभेंदु अधिकारी का रोड शो

पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज यानी 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की कमान संभालेंगे। कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

पीएम मोदी मंच पर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ एनडीए नेता कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मौजूद हैं।

 

 

पीएम मोदी और शुभेंदु ने टैगोर को पुष्प अर्पित किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर रखी गई गुरुदेव टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

 

ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो

ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। पीएम ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

 

 

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे ब्रिगेड ग्राउंड

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। उम्मीद जताई गई है कि 50 हजार लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।

और पढ़े  फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार
  • Related Posts

    न्यूयॉर्क में सुनीता विलियम्स का खास सम्मान: बनीं ग्रैंड मार्शल, 20 हजार लोगों की परेड का किया नेतृत्व

    भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को ‘पूर्व सैनिक दिवस’ परेड के दौरान ‘ग्रैंड मार्शल’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह परेड पूर्व सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए…

    अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला, होटल लॉबी में 12 लोगों ने घेरकर पीटा, खून से लथपथ हुआ चेहरा

    पूर्व यूएफसी बेंटमवेट चैंपियन मराब ड्वालिश्विली पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हमला हुआ है। इस घटना में मराब का चेहरा खून से लथपथ हो गया। हमले…