मध्यप्रदेश : स्कूल पर लगा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप,भीड़ ने किया हमला, बाल-बाल बचे टीचर और छात्र

विदिशा –
जिले के गंज बासोदा के सेंट जोसेफ स्कूल में सोमवार को कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उनका आरोप था कि स्कूल ने 8 बच्चों का धर्मांतरण किया है। उनके माता-पिता पर रविवार को चर्च में उपस्थित रहने के लिए दबाव बनाया जाता है। पथराव उस समय हुआ, जब स्कूल में बच्चे सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दे रहे थे।
हंगामा करने वाले खुद को हिंदूवादी संगठन का बता रहे थे। हिंदूवादी नेता नीलेश अग्रवाल का आरोप है कि स्कूल में 8 बच्चों का धर्मांतरण हुआ है। बाल आयोग ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया था। इन संस्थाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य के नाम पर धर्मांतरण किया जा रहा है। हिंदू मान्यताओं पर प्रतिबंध लगाया जाता है। दिसंबर के रविवारों को बच्चों और उनके माता-पिता को चर्च के कार्यक्रमों में भाग लेने को बाध्य किया जा रहा है। अगर धर्मांतरण की कोशिशें जारी रही तो हिंदू जागरण मंच, विहिप, बजरंग दल ,अभाविप जैसे संगठन इसका विरोध करेंगे।
घटना के बाद स्कूल प्रबंधक ब्रदर एंटोनी ने कहा कि स्कूल के घेराव की सूचना पुलिस और प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी। जिस समय पथराव हुआ, उस समय स्कूल में 12वीं के बच्चों की परीक्षा चल रही थी। करीब 14 बच्चे परीक्षा दे रहे थे, वे स्कूल में ही थे। तोड़फोड़ से बच्चे डर गए। स्कूल का स्टॉफ भी स्कूल में ही था। प्रशासन को पहले से जानकारी होने के बाद भी तोड़फोड़ हुई है, जो पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है। 

और पढ़े  साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

उनका कहना है कि स्कूल को लेकर एक पत्र प्रसारित किया जा रहा है। इसमें लिखा है कि स्कूल में आठ हिंदू छात्रों का धर्म परिवर्तन कर उन्हें ईसाई बनाया गया। ये छात्र हमारे स्कूल के नहीं हैं। जो पत्र प्रसारित किया जा रहा है, वह 31 अक्टूबर रविवार का है। रविवार को स्कूल में कोई नहीं होता है। पत्र देखने के बाद मैंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, इसके बाद भी सिर्फ दो पुलिसवालों को स्कूल की सुरक्षा में तैनात किया गया।

  • Related Posts

    ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न

    तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को शुक्रवार को ‘ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस’ नाम मिला। वहीं, उसके प्रतिद्वंद्वी अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक…

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…