केदरानाथ धाम- दर्शन के लिए धाम पहुंचे कुछ यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, हेलिकॉप्टर से उपचार के लिए भिजवाया

Spread the love

केदारनाथ दर्शन के लिए आए कुछ यात्रियों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा उन्हें हेलिकॉप्टर से नीचे भिजवाया गया है। रेस्क्यू टीम एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ द्वारा बीमार यात्रियों को चिकित्सालय से हेलीपैड तक लाकर हेलिकॉप्टर में बिठाया गया।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग व रेस्क्यू टीमें यहां मुस्तैद हैं।

 

बदरीनाथ में हृदय गति रुकने से दो श्रद्धालुओं की मौत
हृदय गति रुकने से बदरीनाथ धाम में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। धाम में अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है। बदरीनाथ धाम में सोमवार को सुरेश मोतीराम नेमाड़े (60) पुत्र मोतीराम नेमाड़े निवासी पतोड़ा आलमपुर महाराष्ट्र और माखनलाल जगन्नाथ कोठारी (70) पुत्र जगन्नाथ कोठारी निवासी चंद्रपुर महाराष्ट्र दर्शन करने के लिए आए हुए थे।

अचानक दोनों की तबीयत खराब होने पर उन्हें बदरीनाथ धाम स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं एक श्रद्धालु बसंत राम पूराडकर (75) निवासी मुंबई महाराष्ट्र की 30 अप्रैल को हृदय गति रुकने से मौत हुई है। बदरीनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है। अभी तक तीन श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व MNA की बर्खास्तगी व तत्कालीन DM पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love