देहरादून- शिक्षकों को अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों को अब ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी। इसके लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह नई व्यवस्था शीघ्र ही विद्या समीक्षा केंद्र के डिजिटल मंच पर ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन मॉड्यूल के रूप में जोड़ी जाएगी।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य विभाग में पारदर्शिता, दक्षता, सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, इस ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से शिक्षक और अन्य कार्मिक कभी भी, कहीं से भी अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जाएगी, जो सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। इससे शिक्षकों की एक क्लिक पर छुट्टियां मंजूर होंगी। रावत ने यह भी बताया कि नई व्यवस्था से अवकाश से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे। इससे भविष्य में प्रशासनिक असुविधा नहीं होगी और अधिकारियों को भी अवकाश स्वीकृति में आसानी होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ऑनलाइन अवकाश प्रणाली को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।

 

विभाग के अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन किया जाएगा। यह कदम शिक्षा विभाग को पूरी तरह ई-गवर्नेंस आधारित प्रणाली की ओर ले जाएगा। सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है। – डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश को जल्द मिलेंगे दो बड़े संस्थान, CM धामी के दिए प्रस्तावों पर केंद्र सरकार का आश्वासन
  • Related Posts

    एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले…

    देहरादून: बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद एसएसपी ने बदला जांच का सर्किल, जया बलूनी करेंगी 14 लाख की लूट की जांच

    पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने जांच का सर्किल बदल दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच सिटी सर्किल के बजाय देहात…