उधमसिंह नगर- कांग्रेस को झटका, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में थामा बीजेपी का दामन

Spread the love

राई में सियासी हलचल के बीच कांग्रेसी नेत्री मीना शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद मीना शर्मा ने कहा कि उन्होंने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ जुड़कर वह जनता की सेवा बेहतर तरीके से कर सकेंगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मीना शर्मा के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए संगठन का विस्तार कर रही है।

इस मौके पर कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- धर्म परिवर्तन, हिंदू महिलाओं को ईसाई बनाने की कोशिश, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love