रुड़की- बर्फ फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी, ऊर्जा निगम ने संचालक पर 2.30 करोड़ का जुर्माना ठोका

Spread the love

 

 

रुड़की की बर्फ फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़े जाने के प्रकरण में ऊर्जा निगम ने संचालक पर भारी भरकम जुर्माना ठोका है। ऊर्जा निगम की कार्रवाई से रुड़की में भारी लोड के व्यावसायिक कनेक्शन उपभोक्ताओं में दहशत का माहौल है ऐसी विवेक राजपूत के मुताबिक बर्फ फैक्ट्री संचालक पर 2 करोड़ 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

बुधवार शाम अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के निर्देश पर की गई छापेमारी में फैक्ट्री में अनियमितताएं पाई गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि फैक्ट्री में स्वीकृत 70 किलोवाट कनेक्शन के मुकाबले लगभग 140 से 142 किलोवाट तक लोड का इस्तेमाल किया जा रहा था।

ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर मीटर और अन्य उपकरणों की जांच की, जिसमें स्पष्ट रूप से ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन पाया गया था। इसके बाद निगम ने अब फैक्ट्री संचालक पर करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अन्य उपभोक्ताओं में भी हड़कंप मच गया है।

अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि बिजली चोरी और ओवरलोडिंग के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा किकिसी भी उपभोक्ता को निर्धारित क्षमता से अधिक लोड इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सके।

ऊर्जा निगम की टीम ने फैक्ट्री के कनेक्शन और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ गंग नहर कोतवाली में रामनगर डिवीजन के अधिकारियों की ओर से लिखित तहरीर दी जा चुकी है, जिसमें प्राथमिक दर्ज की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून- CM धामी ने किया साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कहा-विज्ञान और नवाचार के खुलेंगे द्वार

Spread the love
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love