कोटद्वार: पुलिस की प्रताड़ना से दुखी युवक ने दी जान, बहन की शादी के लिए गुजरात से था आया, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Spread the love

 

 

गर के निकटवर्ती गांव रैतपुर में एक युवक ने घर से कुछ फासले पर बने पुल पर दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने देर रात करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की। इसमें युवक ने अपनी चोट दिखाते हुए सतपुली थानाध्यक्ष और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर एएसपी कोटद्वार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

 

शुक्रवार शाम सतपुली बाजार में नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक पंकज कुमार ने एक व्यक्ति के पांव पर बाइक चढ़ा दी थी। इस पर विवाद होने पर पुलिस युवक को थाने ले गई थी। युवक का चालान कर बाइक सीज कर दी थी। रात करीब 8 बजे युवक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया था। घर में युवक खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था।इसके बाद उसने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और फिर पुल पर पहुंचकर दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटककर जान दे दी।

शनिवार सुबह राहगीरों ने जयहरीखाल विकासखंड के भिताड़ा पुल पर हेलमेट पहने युवक का शव लटका देखा। मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त पंकज कुमार (21), ग्राम रैतपुर के रूप में की। सतपुली से पहुंची एसडीआरएफ ने शव को पुल से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पहले वीडियो पोस्ट की और फिर मौत को गले लगाया

और पढ़े  यमुनोत्री मार्ग पर मलबा आने से सड़क बंद, फंसे सौ श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

 

शुक्रवार रात युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 12 बजे एक वीडियो पोस्ट किया गया। घर के भीतर कमरे में बना यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सतपुली पुलिस एवं थानाध्यक्ष पर मारपीट करने और थाने में रिश्तेदारों को खरी-खोटी सुनाने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया गया है। युवक के पिता का कोरोनाकाल में निधन हुआ था। वर्तमान में युवक गुजरात में किसी कंपनी में नौकरी करता था। वह परिवार की आजीविका का अकेला ही सहारा था। पिछले रविवार को युवक की बड़ी बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह घर आया था। परिवार में उसकी शादीशुदा बड़ी बहन के अलावा एक छोटी बहन और मां हैं।

 

 

.बोले एसएसपी

आरोपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के निर्देश एएसपी कोटद्वार को दिए गए हैं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। -सर्वेश पंवार, एसएसपी पौड़ी।


Spread the love
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love