MP- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के SP बदले, सिंगरौली एसपी खत्री को हटाया

Spread the love

ध्यप्रदेश  सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासिनक बदलाव करते हुए 62 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर किए है। इसमें 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इधर से उधर किया गया है। बैंक डकैती केस के बाद सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है, उनको एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई
गृह विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर आदेश में पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में 19 पुलिस अधीक्षक को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एडीजी, डीआईज और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल, विशेष पुलिस महानिदेशक रेल रवि कुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं निदेशक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भैंरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत एवं मानव अधिकार एवं अमनि लेखा / कल्याण, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।



Spread the love
और पढ़े  दर्दनाक हादसा: एमपी के भिंड में भीषण हादसा, 8 की मौत,पिकअप डंपर से टकराई
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love