जबलपुर बरगी डैम हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, बच्चे समेत दो के शव और मिले

Spread the love

बलपुर जिले स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह एक पांच वर्षीय बच्चे और उसके चाचा के शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि पांच वर्षीय मयूरम और उसके करीब 50 वर्षीय चाचा कमराज (जो खमरिया स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारी थे) के शव डैम में तैरते हुए मिले, जिन्हें बाहर निकाला गया।

सभी 13 लापता लोगों का अब पता लगा लिया-एसडीओपी 
बरगी के एसडीओपी अंजुल आयंक मिश्रा ने बताया कि सभी 13 लापता लोगों का अब पता लगा लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा गुरुवार शाम उस समय हुआ, जब लगभग 20 साल पुरानी यह नाव, जो राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित थी, तेज आंधी-तूफान के दौरान पलट गई। खोज और बचाव अभियान में आगरा से एयरलिफ्ट कर लाए गए करीब 20 सेना के गोताखोरों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ( एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोर शामिल रहे।

 

पुलिस के अनुसार, नाव में सवार 41 पहचाने गए यात्रियों में से 28 को हादसे के बाद सुरक्षित बचा लिया गया था। वहीं, बोर्डिंग प्वाइंट के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में 43 लोगों को नाव की ओर जाते हुए देखा गया, हालांकि अब तक 41 यात्रियों की ही पहचान हो पाई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस घटना की जांच के आदेश दिए थे और तीन क्रू मेंबर को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही राज्य में इस तरह की अन्य नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

और पढ़े  मध्यप्रदेश: राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते,रिटर्निंग अफसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई पर राजस्थान के झालावाड़ जिले की चौमहला कोर्ट ने दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया…


    Spread the love

    Attack- चार राज्यों में फैलाई जा रही थीं स्लीपर सेल की जड़ें, सेकंड हेड कमांडर सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल की शांत फिजा में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों में लिप्त कट्टरपंथी के गिरफ्तार किए जाने के बाद आतंकी गतिविधियो के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा…


    Spread the love