मुठभेड़ में ढेर: 4 वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, गला दबाकर मारा, फिर शव कार के नीचे था फेंका

गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कलयुगी मामा 19 अप्रैल की देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

 

11 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे टीलामोड़ निवासी युवक ने सगी चार वर्षीय भांजी को घर के बाहर से ले जाकर अपने कमरे पर ले गया। आरोपी बच्ची को चीज दिलाने का झांसा देकर ले गया था। अपने कमरे पर ले जाकर आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म किया और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

शव को कंधे पर लाद कर कमरे से निकला और शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फुटा रोड पर कार के नीचे फेंक दिया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। दो दिन पहले पुलिस को उसकी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फुटेज मिली थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। स्टेशन पर आरोपी काफी देर तक रहा था।

आरोपी किसी ट्रेन में नहीं चढ़ा था। पुलिस ने तलाश शुरू की। मामले में क्राइम ब्रांच भी आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को क्राइम ब्रांच को सूचना पर पुलिस को सुराग मिला। पता चला कि बंथला नहर के पास किसी से मिलने वाला है। टीलामोड़ पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ चेकिंग शुरू की।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी को आते देखा और उसे रुकने के लिए कहा। जिसके बाद आरोपी भागने लगा, पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने गोलियां चला दीं। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल होकर गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल आरोपी को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इस दौरान ही आरोपी ने दम तोड़ दिया।

और पढ़े  UP- राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से हुई मुठभेड़ में वह ढेर हुआ है और घायल पुलिस कर्मियों  की हालत खतरे से बाहर है।

  • Related Posts

    UP चुनावः छोटे दलों को अपने हिस्से की सीटें दे सकती है सपा, विपक्षी गठबंधन को मजबूती देने की रणनीति

    उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन को मजबूती व व्यापकता देने के लिए समाजवादी पार्टी अलग रणनीति पर काम कर रही है। वह पुराने छोटे साथी दलों को…

    बरेली: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज शहर में, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, देखें रूट डायवर्जन प्लान

    उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे के चलते बरेली में बुधवार को भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया…