अयोध्या- श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू

 

 

योध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत राम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिरों, मंडपों और उपासना स्थलों में सोमवार से दर्शन प्रारंभ हो गए। अब श्रद्धालु निर्धारित पास व्यवस्था के माध्यम से परिसर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

Ram Mandir Darshan begins all temples within complex including Shri Ram Janmabhoomi

ट्रस्ट की ओर से तय संख्या के अनुसार, श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। इसके लिए श्रद्धालुओं को पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Ram Mandir Darshan begins all temples within complex including Shri Ram Janmabhoomi

 

परिसर में दर्शन शुरू होने से रामभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु मुख्य श्रीराम लला के दर्शन के साथ-साथ परिसर में बने अन्य मंदिरों और मंडपों में भी पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

 

 

 

मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
Ram Mandir Darshan begins all temples within complex including Shri Ram Janmabhoomi
आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। वहीं परिषद के उप मंदिरों में दर्शन शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह है।
महाराष्ट्र से आई श्रद्धालुओं के डालने परिसर के उप मंदिरों में दर्शन किया। कहा कि परिसर भव्य और दिव्य है। पूरे परिसर का दर्शन कर यहा महसूस होता है कि यह राम मंदिर ही नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर है।
और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…