हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

Spread the love

 

पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब नए स्थायी नंबर 21907/08 के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। इस फैसले से यात्रियों को किराये में लगभग 30 फीसदी तक की राहत मिलने की संभावना है।

नियमित संचालन से यात्रा अधिक सस्ती और सुविधाजनक हो जाएगी। यह ट्रेन सीधे मार्ग से संचालित होने के कारण लंबे समय से यात्रियों की मांग में शामिल थी। रेलवे का यह कदम यात्रियों को राहत देगा। जल्द ही इसे नए नंबर के साथ नियमित समयसारिणी में शामिल किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि तय होने के बाद आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।

 

स्लीपर से एसी सेकेंड के किराये में मिलेगी राहत

वर्तमान में काठगोदाम से मुंबई के लिए स्लीपर में करीब 430 रुपये, एसी थर्ड में 1120 रुपये और एसी सेकेंड में 1515 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। नियमित संचालन के बाद किराये की श्रेणी में कमी आने की उम्मीद है। रेलवे के इस निर्णय से काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा और सस्ती यात्रा विकल्प मिलेगा।


Spread the love
और पढ़े  विकासनगर: लक्ष्मणपुर में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, मची अफरा -तफरी, सारा सामान जला
  • Related Posts

    देहरादून: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले 3 साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड में पहाड़ की महिलाएं भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार…


    Spread the love

    देहरादून- देहरादून के नए DM किसे मानते हैं सबसे बड़ी चुनौती?बताई जनता दरबार का नाम बदलने की वजह

    Spread the love

    Spread the loveराज्य गठन के बाद से देहरादून में विकास हुआ है लेकिन नित नई समस्याएं भी जन्म लेती हैं। बढ़ती आबादी के सापेक्ष संसाधन उपलब्ध कराना हर किसी प्रशासनिक…


    Spread the love