भीषण सड़क हादसा-: ट्रक-बोलेरो की आमने-सामने से भिड़ंत, पीछे से टकराईं बाइकें, 4 लोगों की मौत

Spread the love

मोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बांसा तारखेड़ा हिनौती की पुलिया स्थित गुलाब बाबा आश्रम के सामने ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे के बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकें भी आपस में भिड़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बांसा तारखेड़ा निवासी जीवन अहिरवार, सूरज अहिरवार, मगरोन निवासी राजू चौधरी और धर्मेंद्र सिरवैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज और जीवन सगे भाई थे और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

स्टीयरिंग में फंसा बोलेरो चालक 
टक्कर के बाद बोलेरो का चालक वाहन के स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जमा हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112, सागर नाका चौकी पुलिस और देहात थाना प्रभारी अमित गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

और पढ़े  Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में 3 की मौत, आठ घायल, मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

अधिकारियों ने लिया जायजा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया, वहीं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। बाद में जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया।

कैसे हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक सागर से दमोह की ओर आ रहा था, जबकि बोलेरो दमोह से सागर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रहे बाइक सवार भी भिड़ंत का शिकार हो गए।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सौरभ गंदर्भ, तहसीलदार पारुल चौधरी और रघुनंदन चतुर्वेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    MP: मातृत्व अधिकार पर HC सख्त! गेस्ट फैकल्टी को भी मिलेगा पूरा वेतन, 26 हफ्ते की छुट्टी का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveजबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला देते हुए कहा है कि महिला गेस्ट फैकल्टी को मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन से वंचित नहीं किया जा…


    Spread the love

    Earthquake- बड़वानी जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप, सेंधवा-अंजड़ में महसूस हुआ कंपन

    Spread the love

    Spread the loveबड़वानी जिले में बुधवार को अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों…


    Spread the love