अयोध्या- मामूली विवाद में पत्नी ने पति की हथौड़े से की हत्या, खुद भी दे दी जान, 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से मौत

योध्या जिले के थाना रौनाही क्षेत्र के करेरू गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया जिसके परिणामस्वरूप तीन जानें चली गईं। पत्नी ने पहले पति की हथौड़े से हत्या की, फिर खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। कमरे में बंद बाईस दिन के दुधमुंहे बच्चे की भी भूख-प्यास से मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार, महिला ने पति की हत्या करने के बाद उसके शव और नवजात शिशु को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। इसके बाद वह घर से निकल गई और अयोध्या-लखनऊ रेल खंड पर देवराकोट के पास ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। कमरे में बंद नवजात शिशु की भूख और प्यास के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, लिंक अफसर आशीष निगम और रौनाही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मृतक पति के माता-पिता खेत में गेहूं काटने गए हुए थे।

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़े  UP- आज प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक, पीआरडी जवानों को मिल सकता है कैशलेस इलाज का तोहफा
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण

    मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में विकास और जनकल्याण से जुड़े 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। फैसलों में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे,…