महाराष्ट्र : बाबासाहेब पुरंदरे का हुआ 99 साल की उम्र में निधन, पद्म विभूषण से थे सम्मानित ।

Spread the love

जाने-माने इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का सोमवार सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पुरंदरे को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में हालात गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद से ही उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।
बताया गया था कि बाबा पुरंदरे अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनके निधन की खबरों के बाद देशभर में उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है। 

बाबासाहेब पुरंदरे देश के लोकप्रिय इतिहासकार-लेखक रहने के साथ थिएटर कलाकार भी रह चुके थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। बाबा पुरंदरे ने शिवाजी के जीवन से लेकर उनके प्रशासन और उनके काल के किलों पर भी कई किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति के जीवन और नेतृत्व शैली पर एक लोकप्रिय नाटक- जानता राजा का भी निर्देशन किया था।


Spread the love
और पढ़े  Election: चुनाव आयोग ने शुरू की उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी,जल्द घोषित होगा कार्यक्रम
  • Related Posts

    राजकुमार राव : पुराने कानूनी विवाद में अभिनेता राजकुमार को मिली जमानत, कोर्ट पहुंचकर किया था सरेंडर

    Spread the love

    Spread the love   बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अब अपने एक पुराने कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए है। अभिनेता को आठ साल पुराने एक मामले में पंजाब…


    Spread the love

    क्रेडिट सुईस वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 10 साल में 300% अरबपति बढ़े, 50 फीसदी घटी जनता की आमदनी..

    Spread the love

    Spread the loveभारत में आर्थिक विकास की रफ्तार भले ही तेज हो, लेकिन उससे लाभ उठाने वाले लोगों का दायरा सीमित होता जा रहा है। क्रेडिट सुईस वेल्थ रिपोर्ट और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *