Earthquake- बड़वानी जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप, सेंधवा-अंजड़ में महसूस हुआ कंपन

बड़वानी जिले में बुधवार को अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सेंधवा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न इलाकों में जमीन में हल्का कंपन महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। लगभग दो मिनट तक धरती में कंपन महसूस होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने झटके महसूस होने पर घबराकर अपने घरों से बाहर निकलने की जानकारी दी।

 

वैज्ञानिक केंद्रों में दर्ज हुआ कंपन
इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वेधशाला में इस कंपन को दर्ज किया गया है। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भी दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप की तीव्रता दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

प्रशासन ने शुरू किया जायजा
मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  पहले CM हेल्पलाइन फिर थाने पहुंचा अजीब मामला: रात 1 बजे थाने आ धमकी महिला, फरियाद ऐसी कि पुलिस भी हैरान
  • Related Posts

    उज्जैन: पहली बार पधारेंगे श्रृंगेरी शंकराचार्य, आठ साल के इंतजार के बाद शारदा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

    शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती 26 नवंबर को महेश्वर से उज्जैन आएंगे। नगर आगमन पर वे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और विशेष पूजन करेंगे। इसके बाद वे ग्राम देण्डिया स्थित…

    एमपी: रात में महाकाल पहुंचे गोपाल मंदिर, विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार, सुबह वैष्णव तिलक लगाकर दिए दर्शन

    अवंतिका नगरी में वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात में देवाधिदेव महादेव ने सवारी के रूप में गोपाल मंदिर पहुंचकर…