अयोध्या- रिश्वत वो भी पेड़ा, गुझिया और सेब, DM ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

हसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दो किलो गुझिया और दो किलो सेब देने का मामला छाया रहा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे के सामने पेश होकर हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटौना निवासी शेर बहादुर वर्मा ने क्षेत्रीय लेखपाल पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार से गलत ढंग से की गई कार्रवाई की शिकायत की गई तो उनसे दो किलो सेब और दो किलो गुझिया लाने के लिए कहा गया। गुझिया दुकान पर न मिलने पर दो किलो पेड़ा और दो किलो सेब और 5000 रुपये भी दिए। लेकिन अभी तक रिपोर्ट हटाई नहीं गई है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जांच के बाद शिकायत सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम श्रेया ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। तहसील दिवस में कुल 90 शिकाय आई, जिसमें 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर भी तहसील दिवस में मौजूद रहे।

आईं 108 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण
सोहावल। तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। इस दौरान कुल 108 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। गैस कनेक्शन से संबंधित एक मामले में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए।

राजस्व कर्मियों पर फर्जी आख्या देने का आरोप
मिल्कीपुर। मिल्कीपुर में आयोजित समाधान दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार ने उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार के साथ शिकायतों को सुना। 153 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिसमें मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कराया गया। चितौरा गांव की चंद्रावती ने शिकायत किया कि गाटा संख्या 685 व 688 तालाब खाते की भूमि है। जिस पर ग्राम प्रधान ही अतिक्रमण कर रहे हैं। राजस्व कर्मियों पर फर्जी आख्या देने का आरोप लगाया।

25 मिनट में निपटी सुनवाई पर उठे सवाल
भेलसर। रुदौली तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में करीब 11:50 बजे एडीएम (एफआर) अमित कुमार भट्ट शिकायत सुनने के लिए पहुंचे और 12:15 बजे ही रवाना हो गए। एडीएम (एफआर) की महज 25 मिनट की मौजूदगी से फरियादियों में असंतोष देखने को मिला। गोगावा निवासी ध्रुव चंद्र ने लगातार पांचवीं बार पंचायत भवन से कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे,फर्नीचर समेत अन्य सामान चोरी की शिकायत दर्ज कराई। गोगावा के विक्रम पाल सिंह ने पंचायत भवन की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में फर्जी निस्तारण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रविशंकर पांडेय व भोला सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कुल 118 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मात्र सात का मौके पर निस्तारण हो सका।

और पढ़े  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर, गांव लौट रहे तीनों

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love