हल्द्वानी: LPG सिलिंडरों की कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, तीन कर्मचारियों पर FIR दर्ज

 

ल्द्वानी के डहरिया में इंडेन गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सोमवार को इंडेन के आउटसोर्स कर्मचारियों ने खाली सिलिंडर लिए बिना दस भरे सिलिंडर एक फोटो स्टूडियो के पास छोड़ दिए। आयुक्त दीपक रावत ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तीन कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण गैस संकट की आशंका है और जिला प्रशासन व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित कर रहा है। सूचना मिलने पर आयुक्त रावत ने ठेकेदार और संबंधित कर्मियों को तलब किया।

उनसे दस भरे सिलिंडर एक साथ रखने और खाली सिलिंडर न लेने के संबंध में जानकारी मांगी गई। कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे कालाबाजारी का संदेह गहरा गया। आयुक्त ने केएमवीएन के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला को निर्देश दिए कि आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

आयुक्त ने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें सिलिंडर वितरण व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने और पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने को कहा गया है।

गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। – दीपक रावत, मंडलायुक्त

और पढ़े  चारधाम यात्रा का दूसरा चरण: केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत, नहीं बढ़ेगा हेली सेवा का किराया
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…